Constitution: Hindi (HI)
Text of the Constitution of the Republic of Užupis: Hindi.
Credits: Užupis photo archive
Constitution of the Republic of Užupis (Hindi)
- हर मनुष्य को विल्नेले नदी के पास जीने का अधिकार है और विल्नेले नदी को हर मनुष्य के पास प्रवाहित होने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को गरम पानी, सर्दियों में तापन और टाइल्स वाली छत का अधिकार है।
- हर मनुष्य को मरने का अधिकार है, किन्तु यह एक आभार नहीं है।
- हर मनुष्य को गलती करने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को अद्वितीय होने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को प्यार करने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को अप्रिय होने का अधिकार है, लेकिन यह ज़रूरी नहीं है।
- हर मनुष्य को न सुलझा हुआ और अज्ञात होने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को निष्क्रिय होने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को बिल्ली से प्यार करने का और बिल्ली की देखभाल करने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को कुत्ते की देखभाल करने का अधिकार है जब तक उनमें से किसी एक की मृत्यु न हो जाए।
- एक कुत्ते को कुत्ता होने का अधिकार है।
- एक बिल्ली अपने मालिक से प्यार करने के लिए आभारी नहीं है, किन्तु आवश्यकता होने पर इसको सहायता करनी चाहिए।
- कभी-कभी मनुष्य को अपने कर्तव्यों के बारे में अनभिज्ञ होने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को संदिग्ध होने का अधिकार है, किन्तु यह आभार नहीं है।
- हर मनुष्य को खुश होने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को अप्रसन्न होने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को मौन रहने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को विश्वास करने का अधिकार है।
- किसी को भी हिंसा करने का अधिकार नहीं है।
- प्रत्येक व्यक्ति को अपनी महत्त्वहीनता की सराहना करने का अधिकार है।
- किसी को भी शाश्वतता को प्रारूपित करने का अधिकार नहीं है।
- हर मनुष्य को समझने का अधिकार है।
- प्रत्येक व्यक्ति को कुछ भी न समझने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को किसी भी राष्ट्रीयता के होने का अधिकार है।
- हर मनुष्य को अपने जन्मदिन के मनाने का या नहीं मनाने का अधिकार है।
- प्रत्येक व्यक्ति अपना नाम याद रखेगा।
- हर कोई अपनी सम्पत्ति को बाँट सकता है।
- हर मनुष्य सम्पत्ति को जो अपनी नहीं है, बाँट नहीं सकता है।
- प्रत्येक व्यक्ति को अपने भाइयों, बहनों और माता-पिता को रखने का अधिकार है।
- हर कोई स्वतंत्र हो सकता है।
- हर कोई अपनी स्वतंत्रता के लिए जिम्मेदार है।
- प्रत्येक व्यक्ति को रोने का अधिकार है।
- प्रत्येक व्यक्ति को गलत समझे जाने का अधिकार है।
- किसी को भी कोई अन्य व्यक्ति को दोषी बनाने का अधिकार नहीं है।
- प्रत्येक व्यक्ति को अपनी निजता का अधिकार है।
- प्रत्येक व्यक्ति को कोई अधिकार न रखने का अधिकार है।
- हर किसी को भयभीत न होने का अधिकार है।
- हराओ नहीं।
- वापस लड़ाई मत करो।
- आत्मसमर्पण मत करो।