Konstitucija: Hindi (HI)

Užupio Respublikos Konstitucijos tekstas: Hindi.

Hindi ir sanskrito kalbų Konstitucijos lentos atidengimas.

Credits: Užupio fotoarchyvas

Constitution of the Republic of Užupis (Hindi)

  1. हर मनुष्य को विल्नेले नदी के पास जीने का अधिकार है और विल्नेले नदी को हर मनुष्य के पास प्रवाहित होने का अधिकार है।
  2. हर मनुष्य को गरम पानी, सर्दियों में तापन और टाइल्स वाली छत का अधिकार है।
  3. हर मनुष्य को मरने का अधिकार है, किन्तु यह एक आभार नहीं है।
  4. हर मनुष्य को गलती करने का अधिकार है।
  5. हर मनुष्य को अद्वितीय होने का अधिकार है।
  6. हर मनुष्य को प्यार करने का अधिकार है।
  7. हर मनुष्य को अप्रिय होने का अधिकार है, लेकिन यह ज़रूरी नहीं है।
  8. हर मनुष्य को न सुलझा हुआ और अज्ञात होने का अधिकार है।
  9. हर मनुष्य को निष्क्रिय होने का अधिकार है।
  10. हर मनुष्य को बिल्ली से प्यार करने का और बिल्ली की देखभाल करने का अधिकार है।
  11. हर मनुष्य को कुत्ते की देखभाल करने का अधिकार है जब तक उनमें से किसी एक की मृत्यु न हो जाए।
  12. एक कुत्ते को कुत्ता होने का अधिकार है।
  13. एक बिल्ली अपने मालिक से प्यार करने के लिए आभारी नहीं है, किन्तु आवश्यकता होने पर इसको सहायता करनी चाहिए।
  14. कभी-कभी मनुष्य को अपने कर्तव्यों के बारे में अनभिज्ञ होने का अधिकार है।
  15. हर मनुष्य को संदिग्ध होने का अधिकार है, किन्तु यह आभार नहीं है।
  16. हर मनुष्य को खुश होने का अधिकार है।
  17. हर मनुष्य को अप्रसन्न होने का अधिकार है।
  18. हर मनुष्य को मौन रहने का अधिकार है।
  19. हर मनुष्य को विश्वास करने का अधिकार है।
  20. किसी को भी हिंसा करने का अधिकार नहीं है।
  21. प्रत्येक व्यक्ति को अपनी महत्त्वहीनता की सराहना करने का अधिकार है।
  22. किसी को भी शाश्वतता को प्रारूपित करने का अधिकार नहीं है।
  23. हर मनुष्य को समझने का अधिकार है।
  24. प्रत्येक व्यक्ति को कुछ भी न समझने का अधिकार है।
  25. हर मनुष्य को किसी भी राष्ट्रीयता के होने का अधिकार है।
  26. हर मनुष्य को अपने जन्मदिन के मनाने का या नहीं मनाने का अधिकार है।
  27. प्रत्येक व्यक्ति अपना नाम याद रखेगा।
  28. हर कोई अपनी सम्पत्ति को बाँट सकता है।
  29. हर मनुष्य सम्पत्ति को जो अपनी नहीं है, बाँट नहीं सकता है।
  30. प्रत्येक व्यक्ति को अपने भाइयों, बहनों और माता-पिता को रखने का अधिकार है।
  31. हर कोई स्वतंत्र हो सकता है।
  32. हर कोई अपनी स्वतंत्रता के लिए जिम्मेदार है।
  33. प्रत्येक व्यक्ति को रोने का अधिकार है।
  34. प्रत्येक व्यक्ति को गलत समझे जाने का अधिकार है।
  35. किसी को भी कोई अन्य व्यक्ति को दोषी बनाने का अधिकार नहीं है।
  36. प्रत्येक व्यक्ति को अपनी निजता का अधिकार है।
  37. प्रत्येक व्यक्ति को कोई अधिकार न रखने का अधिकार है।
  38. हर किसी को भयभीत न होने का अधिकार है।
  39. हराओ नहीं।
  40. वापस लड़ाई मत करो।
  41. आत्मसमर्पण मत करो।